Vijay Pal Singh : संविधान दिवस पर भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर चंडीगढ़ में लोकतंत्र की हत्या की साजिश रची : विजय पाल सिंह ?

Vijay Pal Singh : संविधान दिवस पर भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर चंडीगढ़ में लोकतंत्र की हत्या की साजिश रची : विजय पाल सिंह
Vijay Pal Singh : संविधान दिवस पर भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर चंडीगढ़ में लोकतंत्र की हत्या की साजिश रची : विजय पाल सिंह

एससी आरक्षित सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए चंडीगढ़ का प्रमाणपत्र अनिवार्य करने पर आप ने उठाए सवाल, शादी करके चंडीगढ़ आई महिलाओं के अधिकारों की भी उठाई आवाज : कुलदीप कुमार* चंडीगढ़। संविधान दिवस और आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव से ठीक पहले जारी नए निर्देशों के माध्यम से एससी समाज के लोगों को उनके लोकतांत्रिक और राजनीतिक अधिकारों से वंचित करने की कोशिश की जा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी प्रधान विजय पाल सिंह ने कहा कि कल शाम जारी निर्देशों में एससी आरक्षित सीटों से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए चंडीगढ़ का ही एससी प्रमाणपत्र अनिवार्य करने की बात कही गई है। चंडीगढ़ में तीन-तीन पीढ़ियों से रह रहे परिवारों के बच्चे यहीं पैदा हुए, पढ़े-लिखे और बड़े हुए हैं। ऐसे परिवारों के युवाओं और महिलाओं को केवल पंजाब, हरियाणा या उत्तर प्रदेश से जुड़ी जड़ों के आधार पर चुनाव लड़ने के अधिकार से वंचित करना अन्यायपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पिछले कई महीनों से चल रही थी, तो ऐसे निर्देश नामांकन से ठीक पहले क्यों जारी किए गए? भाजपा को अपनी राजनीतिक जमीन खिसकती दिखाई दे रही है। वर्ष 2024 के मेयर चुनाव में लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने के बाद अब गरीबों और दलितों की राजनीतिक भागीदारी रोकने के नए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

Vijay Pal Singh : संविधान दिवस पर भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर चंडीगढ़ में लोकतंत्र की हत्या की साजिश रची : विजय पाल सिंह
Vijay Pal Singh : संविधान दिवस पर भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर चंडीगढ़ में लोकतंत्र की हत्या की साजिश रची : विजय पाल सिंह

पार्टी की उपाध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा कि पंजाब, हरियाणा या अन्य राज्यों से शादी करके चंडीगढ़ आई महिलाओं के पास उनके मायके राज्य का एससी प्रमाणपत्र है। क्या उन्हें केवल इस आधार पर चुनाव लड़ने से रोका जाएगा? यदि प्रमाणपत्र माइग्रेट करवाना जरूरी था, तो आठ महीने पहले इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई? उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की कि पुराने वैध प्रमाणपत्र के साथ माइग्रेशन आवेदन की रसीद जमा करवाने वाले उम्मीदवारों के नामांकन स्वीकार किए जाएं।
दीपा दुबे ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा कि 21 नवंबर को चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देने के बावजूद नामांकन के पहले दिन तक जरूरी फॉर्म उपलब्ध नहीं करवाए गए। इससे उम्मीदवारों का कीमती समय बर्बाद हुआ। उन्होंने इसे चुनाव आयोग की गंभीर लापरवाही बताया।
पूर्व मेयर कुलदीप कुमार टीटा ने कहा कि लोकतंत्र में हर योग्य नागरिक को चुनाव लड़ने का समान अवसर मिलना चाहिए। चुनावी नियमों में आखिरी समय पर बदलाव उम्मीदवारों के साथ अन्याय है। चुनाव आयोग को निष्पक्षता बनाए रखते हुए सभी उम्मीदवारों के अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।
एससी मोर्चा अध्यक्ष देशराज सनावरने कहा कि एससी समाज के अधिकारों के साथ किसी भी त रह का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरे राज्यों से आकर चंडीगढ़ में बसे परिवारों को भी न्यायसंगत अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने एससी समाज से अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुर्चा और पीपी घई सहित पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी ने संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Opportunity for candidates : तेलंगाना में QC Engineer (Civil) के पद पर निकली भर्ती, 5 से 8 साल अनुभव वाले अभ्यर्थियों को मौका

Opportunity for candidates : तेलंगाना में QC Engineer (Civil) के पद पर निकली भर्ती, 5 से 8 साल अनुभव वाले अभ्यर्थियों को मौका ?

तेलंगाना। सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले युवाओं और पेशेवरों के लिए नौकरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *