Vrindavan on New Year’s : गाड़ियां बंद, मंदिर तक पैदल जाना होगा न्यू ईयर पर वृंदावन जाने वाले जरूर पढ़ें ये खबर

2025 की विदाई और 2026 के आगमन को लेकर जहां हिल स्टेशनों पर लोगों का जनसैलाब उमड़ा हुआ है,
- वहीं धार्मिक स्थलों पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. श्री कृष्ण की नगरी मथुरा में भी नए साल से ठीक पहले लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं.
मथुरा के वृंदावन में भारी संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए आए हैं.
- कुछ श्रद्धालु तो ऐसे हैं जो अभी से ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं. कुछ श्रद्धालु यहां पर आकर रुके हुए हैं और नए साल का इंतजार कर रहे हैं, अंदाजा है कि कल यानी 1 जनवरी 2026 को लाखों श्रद्धालु देश विदेश से वृंदावन पहुंचेंगे और अपने ईष्ट यानी ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करेंगे. यहां आज ही लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं जो कि रात को नए साल का जश्न मनाएंगे.
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं