Weakening of rights : समझौते में अधिकारों को कमजोर करने की कोश‍िश हुई तो रक्षा के ल‍िए हर मोर्चे पर तैयार ईरान: IRGC ?

Weakening of rights : समझौते में अधिकारों को कमजोर करने की कोश‍िश हुई तो रक्षा के ल‍िए हर मोर्चे पर तैयार ईरान: IRGC

Weakening of rights : समझौते में अधिकारों को कमजोर करने की कोश‍िश हुई तो रक्षा के ल‍िए हर मोर्चे पर तैयार ईरान: IRGC
Weakening of rights : समझौते में अधिकारों को कमजोर करने की कोश‍िश हुई तो रक्षा के ल‍िए हर मोर्चे पर तैयार ईरान: IRGC

तेहरान । ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने एक बार फ‍िर चेतावनी देते हुए कहा क‍ि अगर अमेर‍िका जरूरत से ज्‍यादा मांगें रखता है या ईरानी जनता के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश करता है, तो आईआरजीसी उसे पहले से भी बड़ी ऐतिहासिक हार देने के लिए पूरी तरह तैयार है। ईरान की एक प्रमुख समाचार एजेंसी फार्स न्यूज की र‍िपोर्ट के अनुसार, ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर के बाद इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता के हालिया संदेश का जिक्र करते हुए आईआरजीसी ने एक बयान जारी किया। बयान में कहा गया कि ईरान की सेना जमीन, समुद्र, हवा और हाइब्रिड युद्ध के सभी क्षेत्रों में पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं। एक आदेश म‍िलते ही ईरान के दुश्मनों को ऐतिहासिक हार देने के लिए तैयार हैं।
फार्स न्यूज की र‍िपोर्ट के अनुसार, ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध समाप्त करने वाले समझौते पर हस्ताक्षर के बाद गुरुवार को जारी अपने संदेश में इस्लामी क्रांति के नेता,

Weakening of rights : समझौते में अधिकारों को कमजोर करने की कोश‍िश हुई तो रक्षा के ल‍िए हर मोर्चे पर तैयार ईरान: IRGC
Weakening of rights : समझौते में अधिकारों को कमजोर करने की कोश‍िश हुई तो रक्षा के ल‍िए हर मोर्चे पर तैयार ईरान: IRGC

आयतुल्लाह सैयद मोजतबा खामेनेई ने कहा, “सिद्धांत रूप से मेरी राय अलग थी, लेकिन सम्मानित राष्ट्रपति की ओर से, सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में, अपनी और अन्य सदस्यों की ओर से मुझे यह भरोसा दिलाया गया कि ईरानी राष्ट्र और रेजिस्टेंस फ्रंट के अधिकारों की रक्षा की जाएगी। इस संबंध में उन्होंने स्पष्ट रूप से जिम्मेदारी भी स्वीकार की। इसी आधार पर मैंने इसकी अनुमति दी।”
आईआरजीसी के बयान में कहा गया कि ईरान के योद्धा देश के नेताओं के साथ मजबूती से खड़े हैं।
आईआरजीसी ने बयान में कहा क‍ि सर्वोच्च नेता के बुद्धिमत्तापूर्ण संदेश ने राष्ट्रीय एकता को और मजबूत किया है। जनता और मोर्चों पर लड़ रहे सैनिकों को अपनी कठिन मेहनत से हासिल उपलब्धियों की रक्षा के लिए प्रेरित किया है।
फार्स न्यूज के अनुसार, आईआरजीसी ने कहा क‍ि अब जब आक्रामक दुश्मन, ईरान के योद्धाओं की उल्लेखनीय उपलब्धियों के सामने युद्ध के मैदान में पराजित हो चुका है, तो जनता और लड़ाकों की अपेक्षा है कि राजनीतिक क्षेत्र भी उसी गौरवशाली मार्ग पर आगे बढ़े और अंततः गर्वित ईरानी राष्ट्र के अधिकारों को सुनिश्चित करे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Awareness Message : योग सप्ताह में एचआईवी पीड़ितों संग योग कर सीडीओ ने दिया जागरूकता संदेश

Awareness Message : योग सप्ताह में एचआईवी पीड़ितों संग योग कर सीडीओ ने दिया जागरूकता संदेश ?

Awareness Message : योग सप्ताह में एचआईवी पीड़ितों संग योग कर सीडीओ ने दिया जागरूकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *