Weapons recovered : मथुरा: जैत पुलिस के साथ मुठभेड़ में ट्रांसफार्मर चोर गैंग के दो बदमाश घायल, बिना नंबर वाली स्कॉर्पियो और हथियार बरामद ?

Weapons recovered : मथुरा: जैत पुलिस के साथ मुठभेड़ में ट्रांसफार्मर चोर गैंग के दो बदमाश घायल, बिना नंबर वाली स्कॉर्पियो और हथियार बरामद

Weapons recovered : मथुरा: जैत पुलिस के साथ मुठभेड़ में ट्रांसफार्मर चोर गैंग के दो बदमाश घायल, बिना नंबर वाली स्कॉर्पियो और हथियार बरामद
Weapons recovered : मथुरा: जैत पुलिस के साथ मुठभेड़ में ट्रांसफार्मर चोर गैंग के दो बदमाश घायल, बिना नंबर वाली स्कॉर्पियो और हथियार बरामद

मथुरा । उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में थाना जैत पुलिस को शुक्रवार देर रात बड़ी सफलता मिली है। ट्रांसफार्मर चोरी के शातिर गैंग के दो वांछित बदमाशों को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, बिना नंबर प्लेट वाली सफेद स्कॉर्पियो और ट्रांसफार्मर चोरी के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 12 जून 2026 की रात करीब 11:05 बजे थाना जैत पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसफार्मर चोरी के मुकदमे में वांछित दो शातिर अपराधी रामताल रोड स्थित जैत माइनर बम्मे की ओर जा रहे हैं। बदमाश नई चोरी की फिराक में थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर ली। जैसे ही पुलिस ने उन्हें घेरा। दोनों बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस की गोली लगने से दोनों के पैरों में चोट आई। घायल बदमाशों की पहचान अनिल उर्फ पुष्पेंद्र (28) और योगेश उर्फ टीपू (29) के रूप में हुई है। दोनों फिरोजाबाद जिले के निवासी हैं। अनिल को बाएं पैर और योगेश को दाएं पैर में गोली लगी। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद वृन्दावन के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Weapons recovered : मथुरा: जैत पुलिस के साथ मुठभेड़ में ट्रांसफार्मर चोर गैंग के दो बदमाश घायल, बिना नंबर वाली स्कॉर्पियो और हथियार बरामद
Weapons recovered : मथुरा: जैत पुलिस के साथ मुठभेड़ में ट्रांसफार्मर चोर गैंग के दो बदमाश घायल, बिना नंबर वाली स्कॉर्पियो और हथियार बरामद

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। इसमें दो अवैध तमंचे (.315 बोर), दो कारतूस तथा तीन खोखा कारतूस, एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो गाड़ी और ट्रांसफार्मर चोरी में इस्तेमाल होने वाले नट-बोल्ट, प्लेट, रस्सा तथा अन्य टूल्स शामिल हैं।
पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। मथुरा के जैत और जमुनपार थाने में उनके खिलाफ विद्युत अधिनियम और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अनिल उर्फ पुष्पेंद्र पर फिरोजाबाद के नगला खंगर थाने और योगेश उर्फ टीपू पर लाइनपार थाने में भी मारपीट व अन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं।
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों बदमाशों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उनकी पूरी गैंग और अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है। इस सफल ऑपरेशन से जिले में ट्रांसफार्मर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

No changes : केंद्र ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, पेट्रोल पर शुल्क में कोई बदलाव नहीं

No changes : केंद्र ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, पेट्रोल पर शुल्क में कोई बदलाव नहीं ?

No changes : केंद्र ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, पेट्रोल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *