CM Yogi : उत्तर प्रदेश में विकास के नित्य नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे, साढ़े 9 वर्षों में बीमारू छवि हुई समाप्त: सीएम योगी ?

CM Yogi : उत्तर प्रदेश में विकास के नित्य नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे, साढ़े 9 वर्षों में बीमारू छवि हुई समाप्त: सीएम योगी ?
CM Yogi : उत्तर प्रदेश में विकास के नित्य नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे, साढ़े 9 वर्षों में बीमारू छवि हुई समाप्त: सीएम योगी ?

लखनऊ।

  • राजधानी लखनऊ में शुक्रवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय क्षेत्रीय साधना शृंखला-2026 से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सपा सरकार पर निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में कहा, “प्रशासन की सार्थकता जनमानस के जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन से सिद्ध होती है और इस परिवर्तन के सबसे महत्वपूर्ण संवाहक हमारे लोक सेवक हैं।
  • जब प्रशासनिक तंत्र दक्ष, संवेदनशील एवं उत्तरदायी होता है, तभी शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचता है और सुशासन का संकल्प जनकल्याण के रूप में साकार होता है। वर्ष 2017 से पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार की बीमार मानसिकता, परिवारवाद, तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार को प्राथमिकता ने प्रदेश की प्रशासनिक दक्षता, कार्यकुशलता और कार्य-संस्कृति को गंभीर रूप से प्रभावित किया। अपराध, माफियाराज, नीतिगत उदासीनता और पहचान के संकट ने प्रदेश की असीम संभावनाओं पर ग्रहण लगा रखा था।
CM Yogi : उत्तर प्रदेश में विकास के नित्य नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे, साढ़े 9 वर्षों में बीमारू छवि हुई समाप्त: सीएम योगी ?
CM Yogi : उत्तर प्रदेश में विकास के नित्य नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे, साढ़े 9 वर्षों में बीमारू छवि हुई समाप्त: सीएम योगी ?

” मुख्यमंत्री ने आगे कहा,

  • “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार मिशन कर्मयोगी जैसी पहल के माध्यम से देश की प्रशासनिक कार्य-संस्कृति को नई दिशा दे रही है। पिछले साढ़े 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश बीमारू छवि को समाप्त करते हुए बॉटलनेक से ब्रेकथ्रू स्टेट बनने तक की एक ऐतिहासिक यात्रा तय की है। उत्तर प्रदेश अपनी प्रशासनिक, आर्थिक और संस्थागत स्ट्रक्चर को री-डिफाइन करते हुए विकास के नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।”
  • योगी आदित्यनाथ ने कहा, “इसी परिवर्तनकारी यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार राजधानी लखनऊ में केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में 8 राज्यों एवं 4 केंद्र शासित प्रदेशों की सहभागिता से दो दिवसीय क्षेत्रीय साधना शृंखला-2026 का शुभारंभ हो रहा है। मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस की भावना के अनुरूप कर्मयोगी उत्तर प्रदेश अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इसी विश्वास के साथ साधना शृंखला-2026 की सफलता के लिए आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।”

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Apprehension : शराब के ठेके के सेल्समैन की सिर पर वार कर हत्या, 5 से 6 हजार रुपये गायब होने की आशंका

Apprehension : शराब के ठेके के सेल्समैन की सिर पर वार कर हत्या, 5 से 6 हजार रुपये गायब होने की आशंका ?

रात करीब 1:50 बजे डायल-112 पर मिली सूचना, मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *