
नई दिल्ली ।
एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया ब्लॉक की ‘वोट बचाओ महा रैली’ और ‘दिल्ली चलो मार्च’ से पहले कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया था कि रैली में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली आ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका जा रहा है। वेणुगोपाल के इस आरोप का पार्टी के अन्य नेताओं ने भी समर्थन किया है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जेबी माथेर ने कहा कि पार्टी को ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी में सूचनाओं के आदान-प्रदान की एक व्यवस्था है। हमें जानकारी मिली है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली आ रहे कई लोगों को रोका जा रहा है। हालांकि हम पूरे यकीन के साथ कहना चाहते हैं कि वे हमें रोकने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन भारत के हर कोने से लोग दिल्ली जरूर पहुंचेंगे, चाहे वे कुछ भी कर लें।”

वहीं कांग्रेस प्रवक्ता उदित राज ने भी वेणुगोपाल के आरोप का समर्थन करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “स्पेशल ट्रेनें ये अपने लिए लगाते हैं, जब इनका कोई कार्यक्रम होता है। जब कोई सोशल फंक्शन या बड़ा कार्यक्रम होता है, तो अतिरिक्त कोच अटैच किए ही जाते हैं लेकिन इस बार कोच भी अटैच नहीं होने दे रहे हैं।”
उदित राज ने कहा कि सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है और हरसंभव कोशिश कर रही है कि 1 नवंबर को रामलीला मैदान में रैली न हो सके।
बता दें कि वेणुगोपाल ने कहा था कि तेलंगाना सहित कई राज्यों से दिल्ली आने वाले कांग्रेस सांसदों, विधायकों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को केंद्र सरकार और भारतीय रेलवे द्वारा रोके जाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया था कि भारतीय रेलवे ने तेलंगाना से दिल्ली के लिए विशेष ट्रेनों की मांग को टाल दिया। इसके विरोध में तेलंगाना कांग्रेस के नेताओं ने सिकंदराबाद में दक्षिण मध्य रेलवे कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया था।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं