
नई दिल्ली ।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गोल्फ लिंक्स इलाके में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी और फरार चल रहे मुख्य आरोपी को बिहार के मधुबनी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय सुशील कुमार के रूप में हुई है, जो डकैती वाले घर में घरेलू नौकर के तौर पर काम करता था। यह सफल ऑपरेशन क्राइम ब्रांच के एंटी-एक्सटॉर्शन एंड किडनैपिंग सेल (एईकेसी) ने किया। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व इंस्पेक्टर वीर सिंह ने किया जबकि निगरानी एसीपी पंकज अरोड़ा और डीसीपी (क्राइम ब्रांच) संजीव कुमार यादव ने की। पुलिस के अनुसार यह मामला 16 अप्रैल 2026 का है जब नई दिल्ली के बेहद पॉश इलाके गोल्फ लिंक्स स्थित मकान नंबर 187 में 7 से 8 हथियारबंद हमलावर घुस गए। यह घर 76 वर्षीय व्यवसायी अशोक चावला का है। तलवारों और अन्य घातक हथियारों से लैस बदमाशों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की, उन्हें धमकाया और 30 से 35 लाख रुपये नकद और कीमती गहने लूटकर फरार हो गए।
जांच में खुलासा हुआ कि इस पूरी वारदात में घर के नए नौकर सुशील कुमार की मिलीभगत थी। घटना के बाद तुगलक रोड थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन सुशील कुमार फरार हो गया था।

फरार होने के बाद न्यायालय ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 84 के तहत कानूनी कार्यवाही शुरू की गई। अपराध की गंभीरता को देखते हुए 22 अक्टूबर को उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया था।
दिल्ली क्राइम ब्रांच की विभिन्न इकाइयों को दिल्ली और अन्य राज्यों में सक्रिय कुख्यात, इनामी और फरार अपराधियों को पकड़ने का टास्क दिया गया था। एडवांस्ड तकनीकी निगरानी और जमीनी स्तर पर की गई कड़ी मेहनत के बाद पुलिस को बिहार में उसके छिपे होने की सटीक जानकारी मिली।
जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर वीर सिंह ने एक विशेष रेड टीम का गठन किया। सब-इंस्पेक्टर इमरान और अंकुर के नेतृत्व वाली इस टीम में एएसआई दीपचंद, एएसआई उमेश कुमार और हेड कांस्टेबल योगराज, मनोज, संदीप, मनीष, मुकेश चौधरी और अनूप शामिल थे। टीम को बिहार के मधुबनी भेजा गया।
इलाका संवेदनशील और नेपाल सीमा के करीब होने के कारण आरोपी को पकड़ना आसान नहीं था। 31 अक्टूबर को टीम ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए मधुबनी जिले के घोघरडीहा रेलवे स्टेशन के पास सुशील कुमार को घेर कर गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद 1 नवंबर को आरोपी को नई दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं