Fake tea seized : टाटा अधिकारियों ने की बाजार में छापेमारी, नकली चाय बरामद ?

चोरी और सीनाजोरी
टाटा अधिकारियों ने की बाजार में छापेमारी, नकली चाय बरामद
- नागल
कस्बे में नकली चाय बिक्री की शिकायत पर टाटा चाय के फील्ड ऑफिसर ने पुलिस बल के साथ कस्बे की कई दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दुकानों से भारी मात्रा में नकली चाय मिली। पुलिस बरामद चाय के साथ व्यापारियों को थाने ले आई।
गुरुवार को टाटा चाय के फील्ड ऑफिसर सन्नी आहूजा पुलिस टीम के साथ ब्लाक चौराहा स्थित दुकानों पर पहुंचे तथा टाटा चाय के 50 ग्राम, 100 ग्राम व एक किलो के पैकेट निकाले। जिनमें काफी मात्रा में नकली थे।
टाटा चाय के फील्ड अफसर सन्नी आहूजा ने बताया कि नकली चाय बिक्री की सूचना लगातार मिल रही थी। बीते सप्ताह कुछ दुकानों से सैंपल भी लिए गए थे जो जांच के बाद फेल पाए गए। जिस पर कंपनी के निर्देश पर छापेमारी की गई। व्यापारियों को थाने लाने की सूचना पर व्यापार मंडल अध्यक्ष कपिल डावर व भाकियू तोमर व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहित गोयल व्यापारियों के साथ थाने पहुंचे तथा कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि यदि व्यापारी दोषी है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो। लेकिन निर्दोष व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। व्यापारियों के पास डिस्ट्रीब्यूटर से खरीदी गई चाय के बिल हैं इसलिए वह दोषी नहीं है। इस दौरान देवबंद से पहुंचे डिस्ट्रीब्यूटर विनित जैन ने कहा कि वह करीब 35 वर्षों से टाटा चाय का काम कर रहे हैं। कुछ व्यापारी सस्ती चाय के लालच में अन्य स्थानों से चाय मंगाते हैं। बरामद नकली चाय से उसका कोई लेना देना नहीं।
थाना प्रभारी रमेश चंद्र सिंह ने कहा कि टाटा चाय की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home