
नई दिल्ली ।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को दावा किया कि कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को हुई ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली में भारी भीड़ दिखाने के लिए एआई से बनाई गई तस्वीर का इस्तेमाल किया। उन्होंने पार्टी पर आरोप लगाया कि वह भीड़ की संख्या को लेकर लोगों को गुमराह करने के लिए एआई का सहारा ले रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिजिजू ने लिखा कि कांग्रेस पार्टी की ‘फर्जी नैरेटिव’ फैलाने वाली टीम ने रामलीला मैदान के भरे होने को दिखाने के लिए जो एआई फोटो बनाई है, उसे भी ठीक से नहीं बना पाई। रिजिजू ने एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें तेलंगाना के एक कांग्रेस सांसद द्वारा पोस्ट की गई फोटो शामिल थी। इस फोटो में विपक्ष की रैली में भारी भीड़ दिखाई गई थी।
एक्स पर कई यूजर्स ने भी इस तस्वीर पर सवाल उठाए और इसे एआई से बनाई गई फोटो बताया। इसमें रैली के मंच पर राहुल गांधी और सोनिया गांधी की एआई जनरेटेड तस्वीरें थीं, जो असल मंच से काफी अलग दिख रही थी।
यह विवाद तब सामने आया, जब भाजपा और कांग्रेस के बीच ‘इंडिया’ गठबंधन की ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल लोगों की संख्या को लेकर बहस छिड़ गई। यह रैली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर आयोजित की गई थी।
रविवार को भाजपा ने इस रैली को ‘फ्लॉप शो’ करार दिया और दावा किया कि वहां मौजूद भीड़ विपक्ष के दावों के आसपास भी नहीं थी।

भाजपा ने कांग्रेस के इस दावे को चुनौती दी कि रैली में 10 लाख लोग आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और इस वंशवादी पार्टी के अन्य नेता रामलीला मैदान को भी नहीं भर पाए।
रैली के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कार्यक्रम स्थल का एक वीडियो दिखाया और दावा किया कि रामलीला मैदान का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा खाली था।
पात्रा ने कहा कि आप बैकग्राउंड में देख सकते हैं कि रामलीला मैदान का 40 प्रतिशत हिस्सा खाली था। जबकि राहुल गांधी और पवन खेड़ा जैसे कांग्रेस नेताओं ने दावा किया था कि 10 लाख लोग आएंगे।
उन्होंने आगे दावा किया कि वहां लगाई गई 28,000 कुर्सियों में से, दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच लगभग 5,000 से 7,000 कुर्सियां खाली थी। कांग्रेस के 10 लाख लोगों के आने के दावे की असल सच्चाई यही है। मतदाता सूचियों के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ को लेकर कांग्रेस के आरोपों का जिक्र करते हुए पात्रा ने कहा कि वे लगातार कहते रहते हैं कि ‘वोट हटा दिए गए हैं’। राहुल गांधी ने दावा किया था कि आज उनके 10 लाख मतदाता मौजूद होंगे। लेकिन कुल हिसाब-किताब क्या कहता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना ने कांग्रेस के दावों की पोल खोल दी है। साथ ही, उन्होंने पार्टी पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी दिखाने के लिए ट्रिक फोटोग्राफी का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं