District Coordinator appointed : गजराज सिंह संगठन सृजन अभियान में बुलंदशहर जिले के कॉर्डिनेटर नियुक्त ?

गजराज सिंह संगठन सृजन अभियान में बुलंदशहर जिले के कॉर्डिनेटर नियुक्त.
- हापुड़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पूर्व विधायक गजराज सिंह को संगठन सृजन अभियान में बुलंदशहर जिले का कॉर्डिनेटर नियुक्त किया हैं। उनकी नियुक्ति पर जिला व् शहर कांग्रेस जनों में हर्ष व्याप्त हैं और पूर्व विधायक गजराज सिंह को यह नई जिम्मेदारी मिलने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया हैं और पूर्व विधायक को बधाई दी है। गजराज सिंह ने कहा हैं कि रविवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर संगठन सृजन अभियान की एक महत्वपूर्व बैठक बुलाई गई थी। जिसमें प्रदेश के सभी पूर्व और नए पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष और समस्त फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष गण आमंत्रित किए गए थे।जहां सभी जनपदों से कॉर्डिनेटर की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश में अब संगठन को एक विशाल रूप देने के कार्य की शुरुआत होने जा रही है । जिसके लिए सभी जनपदों में कॉर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। ये कॉर्डिनेटर अपने अपने जनपदों में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। जिसमें बूथ स्तर तक की इकाई संगठन के पदाधिकारियों द्वारा तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में मिशन 2027 को कामयाब बनाने के लिए कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। जिसकी शुरुआत पार्टी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए कर दी हैं। उन्होंने कहा हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी का स्पष्ट संदेश है कि संगठन के समस्त पदाधिकारी अपने घरों मे न बैठकर दिन – रात संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें और बूथ स्तर पर पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता खड़ा करें।हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home