Celebration and Mourning : जन्मदिन का जश्न मातम में बदला : केक कटने से 15 मिनट पहले बिजनेसमैन की मौत, भीलवाड़ा में सजा रह गया वेन्यू

सजी रह गईं कुर्सियां, धरा रह गया खाना भीलवाड़ा के पूर्व पार्षद नवीन साबनानी ने बताया कि जयप्रकाश उनके पिता के गहरे दोस्त थे। सांवरिया सेठ और आवरी माता के दर्शन करने के बाद उन्हें भीलवाड़ा के ‘वाटिका फार्म हाउस’ पर रुकना था। उनके लिए उनकी पसंद का खाना (दाल-बाटी, पनीर) तैयार किया गया था और जन्मदिन का केक भी मंगवाया जा चुका था। नवीन लगातार फोन पर जयप्रकाश के संपर्क में थे और वे रात करीब 8:30 बजे पहुँचने वाले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

ट्रैवलर के उड़े परखच्चे, सबसे आगे बैठे थे जयप्रकाश
हादसे के वक्त गाड़ी में मौजूद पूर्व पार्षद रमेश चेलानी ने बताया कि वे कुल 23 लोग सवार थे। गाड़ी में म्यूजिक बज रहा था और सब मस्ती कर रहे थे। तभी अचानक ड्राइवर ने एक गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की और सामने से दूसरी गाड़ी आने के कारण संतुलन खो दिया। गाड़ी सीधे आगे खड़े ट्रेलर में जा घुसी। जयप्रकाश ड्राइवर के पास वाली सीट पर सबसे आगे बैठे थे, जिसके कारण उन्हें सबसे गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन पहुँचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
जिंदादिल इंसान और बड़े कारोबारी थे जसन भाई
अजमेर के रहने वाले जयप्रकाश एक सफल बिजनेसमैन थे। अजमेर में उनके चार होटल हैं और एक होटल दुबई में भी स्थित है। उनके दोस्तों ने बताया कि वे बेहद जिंदादिल इंसान थे और उन्हें दोस्तों के साथ वक्त बिताना और घूमना बहुत पसंद था। उनकी दो बेटियां हैं, जिनमें से एक दुबई में रहती है।
अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़
हादसे के बाद पूरे अजमेर में शोक की लहर दौड़ गई। आज उनका अंतिम संस्कार अजमेर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शहर के लोग और कारोबारी शामिल हुए। जिस फार्म हाउस पर कल रात खुशियों का माहौल होना था, वहां आज सिर्फ सन्नाटा और मायूसी पसरी हुई है।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता