Center of attraction : भारत टेक्स 2026 : गुलाबी नगर की थीम पर तैयार राजस्थान पैवेलियन बना आकर्षण का केंद्र ?

Center of attraction : भारत टेक्स 2026 : गुलाबी नगर की थीम पर तैयार राजस्थान पैवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

Center of attraction : भारत टेक्स 2026 : गुलाबी नगर की थीम पर तैयार राजस्थान पैवेलियन बना आकर्षण का केंद्र
Center of attraction : भारत टेक्स 2026 : गुलाबी नगर की थीम पर तैयार राजस्थान पैवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

जयपुर । नई दिल्ली में 14 से 17 जुलाई तक आयोजित भारत टेक्स 2026 में राजस्थान सरकार का पवेलियन देश-विदेश से आए खरीदारों, उद्योग प्रतिनिधियों और आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। लगभग 209 वर्गमीटर क्षेत्र में स्थापित इस पवेलियन को जयपुर के गुलाबी नगर की थीम पर तैयार किया गया है। इसका भव्य प्रवेश द्वार ऐतिहासिक अजमेरी गेट की तर्ज पर बनाया गया है, जो राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत की झलक प्रस्तुत करता है।
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, रीको, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (बीआईपी) तथा राजसिको के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल इसमें शामिल हुआ है। ये अधिकारी देश – विदेश के निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों को राजस्थान की औद्योगिक नीतियों, टेक्सटाइल क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों तथा निवेश की संभावनाओं की जानकारी दे रहें हैं। साथ ही, प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए बड़े उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग भी कर रहे हैं। यह पवेलियन राजस्थान के वस्त्र उद्योग, शिल्पकारों और उद्यमियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नए व्यापारिक अवसरों से जोड़ने का प्रभावी मंच बन रहा है।
राजस्थान पवेलियन में 12 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें प्रदेश की समृद्ध वस्त्र परंपरा और हस्तशिल्प का प्रदर्शन किया जा रहा है।

Center of attraction : भारत टेक्स 2026 : गुलाबी नगर की थीम पर तैयार राजस्थान पैवेलियन बना आकर्षण का केंद्र
Center of attraction : भारत टेक्स 2026 : गुलाबी नगर की थीम पर तैयार राजस्थान पैवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

यहां बगरू और सांगानेरी ब्लॉक प्रिंट, कोटा डोरिया, कशीदाकारी, एप्लीक वर्क, क्विल्टेड एवं वुवेन उत्पाद, होम फर्निशिंग तथा रेडीमेड गारमेंट्स सहित विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। इन स्टॉलों पर प्रदेश के शिल्पकारों और टेक्सटाइल उद्यमियों द्वारा तैयार उत्कृष्ट उत्पाद आगंतुकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। पवेलियन में बगरू ब्लॉक प्रिंट और टाई एंड डाई (बंधेज/लहरिया) की लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी आयोजित की जा रही है। इसमें आगंतुक पारंपरिक छपाई और रंगाई की तकनीकों को करीब से देख रहे हैं तथा राजस्थान की समृद्ध शिल्प परंपरा से रूबरू हो रहे हैं।
भारत टेक्स 2026 के बारे में
भारत टेक्स 2026 भारत का प्रमुख वैश्विक टेक्सटाइल एवं अपैरल आयोजन है, जिसका आयोजन भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन (बीटीटीएफ) द्वारा भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से 14 से 17 जुलाई 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जा रहा है। केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने 14 जुलाई को इस आयोजन का उद्घाटन किया। यह आयोजन भारत की संपूर्ण टेक्सटाइल वैल्यू चेन को एक मंच पर प्रस्तुत करते हुए वैश्विक व्यापार, निवेश, नवाचार, सस्टेनेबिलिटी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देता है। इस वर्ष के आयोजन में 130 से अधिक देशों के 6,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार और 1.3 लाख से अधिक व्यापारिक आगंतुक भाग ले रहे हैं। 16 लाख वर्ग फुट से अधिक प्रदर्शनी क्षेत्र में 20,000 से अधिक वस्त्र एवं परिधान उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। भारत टेक्स 2026 भारत को वैश्विक टेक्सटाइल सोर्सिंग हब के रूप में स्थापित करने और भारतीय वस्त्र उद्योग को अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

PTW Electrical : हापुड़ में किसानों के पीटीडब्ल्यू विद्युत बिल समाधान हेतु 15 सितंबर से दो चरणों में पोर्टल खुलेगा

PTW Electrical : हापुड़ में किसानों के पीटीडब्ल्यू विद्युत बिल समाधान हेतु 15 सितंबर से दो चरणों में पोर्टल खुलेगा ?

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि0 प्रबन्ध निदेशक ने हापुड मे किसानों के पी0टी0डब्ल्यू0 के विद्युत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *