Circle Registered : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत ?
सहारनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत सहारनपुर की जिला एवं महानगर इकाई द्वारा संयुक्त रूप से व्यापारी हितों के 16 सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन आज नगर विधायक राजीव गुंबर जी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम विधायक जी के निवास पर उनको दिया गया
ज्ञापन में व्यापारी हितों के निम्नलिखित बिंदुओं को रखा गया।
1.भारत का नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 से प्रारंभ होगा जो की कैलेंडर वर्ष के हिसाब से 30 मार्च 2025 को है आपसे निवेदन है भारतीय नव वर्ष की बधाई देने लेने एवं इससे संबंधित प्रचार प्रसार मैं अपनी हिस्सेदारी करें ।
2. शिक्षक एवं स्नातक क्षेत्र की तरह प्रदेश के लगभग 40 लाख पंजीकृत व्यापारियों से चुनकर सभी 6 क्षेत्रों (अवध,काशी,ब्रज,गोरक्ष,कानपुर-बुंदेलखंड, पश्चिमी उ० प्र०) से 6 विधान परिषद सदस्य चुने जाए।
3. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा 29 जून व्यापारी कल्याण दिवस घोषित किए जाने पर व्यापारी समाज आभार व्यक्त करता है इस बार 29 जून को समाज में अच्छा कार्य करने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया जाए। उत्तर प्रदेश की तरह देश में राष्ट्रीय व्यापारी दिवस घोषित किया जाए।
4. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की जिलें में नियमित मासिक बैठक सुनिश्चित की जाए।
5. जीएसटी में व्यापारी को अनावश्यक नोटिस ना जारी किये जाएँ एवं किसी भी स्तर पर शोषण न किया जाए।
6. बाजारों में सैंपलिंग के नाम पर व्यापारी को अपमानित न किया जाए यदि किसी व्यापारी की कोई शिकायत है तो व्यापार मंडल के पदाधिकारी के साथ वहां पर जाएं।
7. व्यापार एवं उद्योग बंधु की बैठक नियमित रूप से मासिक आयोजित की जाए एवं उसकी सूचना एक सप्ताह पहले दी जाए तथा गंभीरता से सभी समस्याओं का निस्तारण हो।
8. उद्योग लगाने के लिए धारा 80 के नाम पर जिला प्रशासन द्वारा व्यापारी का उत्पीड़न ना हो।
9. व्यापारियों को सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं
10. गृह एवं जलकर की वसूली के नाम पर व्यापारी का उत्पीड़न ना हो
11. संपत्ति वैभव कर (CP टैक्स) समाप्त किया जाए।
12. जिन टोल बैरियर की समय अवधि समाप्त हो चुकी हो उनसे वसूली बंद की जाए।
13. व्यापारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ते हुए आयुष्मान कार्ड का लाभ दिया जाए
14. व्यापारी की दुकान के क्षतिग्रस्त या जलने पर उसको मुख्यमंत्री सहायता कोष से राहत दी जाए।
15. यूपीआइ(UPI) से व्यापारी द्वारा लिए गये भुगतान पर ईडी(ED)/ बैंक्स द्वारा खाते बंद ना किये जायें
16. आवासीय क्षेत्रों में भी 12 से 18 मीटर चौड़ी सड़क पर बनी दुकानों व्यावसायिक गतिविधियों को भूपयोग कानून में परिवर्तन करते हुए अनुमति प्रदान की जाए कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अनित गर्ग वरिष्ठ जिला महामंत्री हर्ष डावर महामंत्री केतन विरमानी कोषाध्यक्ष अश्विनी अरोड़ा महानगर अध्यक्ष गुरमेहर सिंह महामंत्री तरणजीत सिंह शांतनु ठकराल प्रदीप ठाकुर आशीष बासन राजन अरोड़ा विनीत विरमानी प्रेम सैनी मनीष सहगल सुनील कपिल देवांश गांधी हिमांशु धवन अमित जैन छवप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
andekhikhabar57@gmail.com
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home