
नई दिल्ली ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह वेडेरा सचखंड बल्लां में पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही, पार्टी की 16 दिवसीय ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर नितिन नवीन जनसभा को संबोधित करेंगे और संत समाज के साथ संवाद भी करेंगे। जालंधर आगमन के बाद नितिन नवीन बुधार दोपहर 1:10 बजे जालंधर स्थित डेरा सचखंड बल्लां के संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज मंदिर जाएंगे और पूजा-अर्चना एवं दर्शन करेंगे। दोपहर 1:35 बजे भाजपा अध्यक्ष जालंधर-पठानकोट जीटी रोड पर डेरा सचखंड बल्लां के समीप स्थित ग्राम रायपुर में ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे और इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। बुधवार दोपहर 2:55 बजे नितिन नवीन रायपुर गांव में ही संत समाज के साथ सहभोज और संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती को वर्षभर चलने वाले राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मना रही है।

इस महाअभियान का शुभारंभ 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर काशी से हुआ था। इस अभियान के तहत अब तक लगभग 29,000 ‘कलश वंदना यात्राएं’ निकाली जा चुकी हैं, 30,000 से अधिक संतों से संपर्क किया गया है और सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगभग 51,000 स्थानों पर ‘समरस दीप महोत्सव’ आयोजित किए गए हैं।
इसी राष्ट्रव्यापी अभियान को आगे बढ़ाते हुए 18 नवंबर से 3 दिसंबर 2026 तक 16 दिवसीय ‘समरसता संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा अध्यक्ष द्वारा जालंधर से हरी झंडी दिखाए जाने के बाद यह यात्रा 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों- पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगी और कुल 2,402 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 3 दिसंबर को काशी में संपन्न होगी।
इस यात्रा के दौरान 100 से अधिक छोटी जनसभाएं और 17 बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी भाग लेकर संत रविदास के ‘बेगमपुरा’ (दुख-रहित समाज) और सामाजिक समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं