India Mobile Congress : प्रधानमंत्री मोदी आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण का करेंगे उद्घाटन ?

नई दिल्ली।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। वे इस अवसर पर उपस्थिति जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। दूरसंचार विभाग और सेलुलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित यह कार्यक्रम 7 से 10 अक्टूबर तक चलेगा। आईएमसी 2026 का विषय ‘सीमाओं से परे विस्तार’ है, जो डिजिटल नवाचार, अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी और प्रौद्योगिकी-आधारित विकास में भारत की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है। आईएमसी 2026 के चार प्रमुख स्तंभ होंगे, जिनमें ‘सृष्टि: भविष्य का निर्माण’, ‘संवर्धन: विकास को गति देना’, ‘सशक्त: अवसरों का विस्तार’ और ‘सुरक्षा: विश्वास का सुदृढ़ीकरण’ शामिल हैं। यह नवाचार और अगली पीढ़ी के डिजिटल बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी-आधारित आर्थिक विकास, समावेशी डिजिटल पहुंच और सुरक्षित व गतिशील डिजिटल इकोसिस्‍टम के विकास पर केंद्रित होगा।
India Mobile Congress : प्रधानमंत्री मोदी आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण का करेंगे उद्घाटन ?
India Mobile Congress : प्रधानमंत्री मोदी आज इंडिया मोबाइल कांग्रेस के 10वें संस्करण का करेंगे उद्घाटन ?

आईएमसी 2026 वैश्विक रूप से प्रौद्योगिकी से जुड़े

  • अग्रणी व्‍यक्तियों, नीति निर्माताओं, उद्योग विशेषज्ञों, स्टार्टअप्स, निवेशकों और नवोन्मेषकों को एक साथ लाएगा, ताकि डिजिटल इकोसिस्‍टम में उभरते अवसरों का पता लगाया जा सके।
    2026 संस्करण में नौ स्थापित प्रमुख सेक्‍टरों को शामिल किया जाएगा, जिनमें 5जी और 6जी, अगली पीढ़ी के एआई नेटवर्क, सेमीकंडक्टर, गैर-स्थलीय नेटवर्क, साइबर सुरक्षा, क्वांटम कम्‍युनिकेशन, उद्यम परिवर्तन, चक्रीय अर्थव्यवस्था और ईएसजी व इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण शामिल हैं। यह आयोजन अपने सेक्‍टर-वार फोकस को चार नए क्षेत्रों तक विस्तारित करेगा, जिसमें स्मार्ट मोबिलिटी, स्टेडियम अनुभव, औद्योगिक रोबोटिक्स और परिवहन प्रौद्योगिकी शामिल हैं।
    आईएमसी 2026 में 100 से अधिक देशों से 1.5 लाख से अधिक प्रतिभागियों के आने की उम्मीद है, जिसमें 500 से अधिक साझेदार और प्रदर्शक, 600 से अधिक स्टार्टअप्‍स और 900 से अधिक विचारकों की भागीदारी होगी। इस आयोजन में 2,000 से अधिक प्रौद्योगिकी उपयोग के उदाहरण और 120 से अधिक सत्र होंगे।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Dialogue : पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का आकलन करने फतेहपुर पहुंचा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, जनप्रतिनिधियों से किया संवाद ?

Dialogue : पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का आकलन करने फतेहपुर पहुंचा समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, जनप्रतिनिधियों से किया संवाद ?

फतेहपुर। अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति को समझने तथा उनकी वास्तविक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *