Kiratpur Market : किरतपुर बाजार में पर्स से 10 हजार रुपये चोरी करने के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार, 8,160 रुपये बरामद ?

Kiratpur Market : किरतपुर बाजार में पर्स से 10 हजार रुपये चोरी करने के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार, 8,160 रुपये बरामद
Kiratpur Market : किरतपुर बाजार में पर्स से 10 हजार रुपये चोरी करने के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार, 8,160 रुपये बरामद

बिजनौर।

  • किरतपुर बाजार स्थित चांदनी मार्केट में खरीदारी के दौरान महिला के पर्स से 10 हजार रुपये चोरी होने के मामले में थाना किरतपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से दो छोटे पर्स में रखे कुल 8,160 रुपये बरामद किए हैं। मामले में पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
  • पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को ग्राम सिसौना जट निवासी अर्चना पत्नी मनोज अपनी पुत्री के साथ किरतपुर बाजार स्थित चांदनी मार्केट में खरीदारी करने गई थीं। बाजार में अधिक भीड़ होने के दौरान अज्ञात महिलाओं ने उनके पर्स से 10 हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना की जानकारी होने पर अर्चना ने थाना किरतपुर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 329/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
Kiratpur Market : किरतपुर बाजार में पर्स से 10 हजार रुपये चोरी करने के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार, 8,160 रुपये बरामद
Kiratpur Market : किरतपुर बाजार में पर्स से 10 हजार रुपये चोरी करने के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार, 8,160 रुपये बरामद

सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर हुई पहचान

  • पुलिस ने मामले की जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दो महिलाओं की पहचान की। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के नाम सानिया पुत्री असलम और यासमीन पत्नी अनीश हैं। दोनों ग्राम सरायइम्मा, थाना किरतपुर की निवासी हैं।इसके बाद 28 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना किरतपुर पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो छोटे पर्स में रखे कुल 8,160 रुपये बरामद किए हैं।
  • गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमर सिंह राठौर, उपनिरीक्षक अजित कुमार, महिला उपनिरीक्षक ज्योति तोमर, कांस्टेबल सोनू कुमार, प्रशान्त तोमर तथा महिला कांस्टेबल आंचल कुमारी शामिल रहीं। पुलिस के अनुसार, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

Ramdas Athawale : एमएलसी चुनाव में कांग्रेस 12 सीटों में से सिर्फ 1 जीती, घट रहा है जनाधार: रामदास आठवले ?

Ramdas Athawale : एमएलसी चुनाव में कांग्रेस 12 सीटों में से सिर्फ 1 जीती, घट रहा है जनाधार: रामदास आठवले ?

मुंबई । केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने एमएलसी चुनाव नतीजों पर कांग्रेस पर निशाना साधते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *