Outburst of anger : भीलवाड़ा में प्रसुताओं की मौत पर सर्व समाज का फूटा गुस्सा, सरकारी चिकित्सक खुलेआम निजी चिकित्सालयो मे करते है प्रेक्टिस, मुकदमा दर्ज करने की मांग

भीलवाड़ा, प्रकाश चपलोत जैन। शहर के सबसे बडे महात्मा गांधी चिकित्सालय में पिछले कुछ दिनों में लगातार चिकित्सकीय लापरवाही के चलते हुई प्रसूताओं की मौतो के मामलों को लेकर मंगलवार को सर्व समाज के सैकडो युवाओं ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया गया। सर्व समाज के प्रतिनिधियों एवं मृतक परिवारों के रिश्तेदारो ने जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू को मुख्यमंत्री भजन लाल के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराकर दोषी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने एवं पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा तथा एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की। सर्व समाज के व्यक्तियों का आरोप है कि शहर के महात्मा गांधी चिकित्सालय में कार्यरत एक दर्जन से अधिक चिकित्सको ने चिकित्सालय के परिसर के समीप ही निजी भवनो में अपने क्लीनिक खोल रखे है,सरकारी डयूटी के समय अपने निजी क्लीनिको में जाकर प्रेक्टिस करते है, बाद में उन मरीजो का ईलाज और आॅपरेशन निजी चिकित्सालयों में जाकर कर रहे है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी चिकित्सालय के पीएमओ को नहीं हो,मगर सूत्रो के अनुसार निजी प्रेक्टिस करने वाले चिकित्सको ने कार्यवाही नहीं करने के नाम पर पीएमओ को अपने स्तर पर हिस्सेदार बना रखा। यहां तक की चिकित्सालय में भर्ती होने वाले गंभीर मरीजो तक को स्वयं नहीं देखकर नये नर्सिंग स्टाफ के भरोसे छोडकर चले जाते है, कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि नये प्रशिक्षण ले रहे नर्सिंग स्टाफ के हाथो मरीज की जान तक चली जाती है।
ज्ञापन के दौरान सर्व समाज के प्रतिनिधियों रितेश गुर्जर, राघव कोठारी, पवन त्रिपाठी, सिद्धार्थ पाराशर, चन्द्रवीर सिंह कानावत, सुरेश गुर्जर, कैलाश जीनगर, नरेश ओझा, पुष्पेंद्र ओझा, राजेन्द्र सुखवाल, यश चतुर्वेदी, अक्षय सेन, कुलदीप शर्मा एवं दीपेश सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ज्ञापन के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही के कारण जान गंवाने वाली पांचों महिलाओं फोरी देवी, ईशा पांडे, दिव्या सेन, संगीता जीनगर एवं शिमला देवी गुर्जर के परिवारजन भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। मृतक परिवारों की ओर से लोकेश सेन, मनीष पांडे, दीपक पांडे, अंकित पांडे, नेहा पांडे, प्रेमलता पांडे, राजू सेन, सत्यनारायण सेन, गोपाल नीलमणि, प्रहलाद सेन, महावीर निम्बाड़ा एवं प्यार सेन (बांसवाड़ा) सहित अन्य परिजनों ने प्रशासन के समक्ष अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
सर्व समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकारी अस्पताल आमजन के जीवन का सबसे बड़ा भरोसा होता है, लेकिन यदि वहीं लगातार चिकित्सकीय लापरवाही के कारण माताओं की मौत हो रही है तो यह केवल एक अस्पताल की लापरवाही नहीं, बल्कि पूरे स्वास्थ्य तंत्र की गंभीर विफलता है। उन्होंने कहा कि दोषी चाहे किसी भी पद पर हों, उन्हें कानून के दायरे में लाकर कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी परिवार को ऐसी असहनीय पीड़ा का सामना न करना पड़े।
ज्ञापन में अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज, ड्यूटी रोस्टर, केस शीट, ऑपरेशन रिकॉर्ड एवं अन्य चिकित्सा अभिलेख सुरक्षित रखने, पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अस्पताल की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की गई।
सर्व समाज ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र एवं निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं की गई तथा पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिला, तो पूरे जिले में लोकतांत्रिक एवं चरणबद्ध जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की होगी।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता