
काशीपुर। आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय रुहेला क्षत्रिय महासभा (रजि० भारत) के महानगर अध्यक्ष संजय रुहेला एडवोकेट द्वारा श्री उमेश जोशी जी एवं श्री शैलेन्द्र कुमार मिश्रा जी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय रुहेला एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार प्रदान करता है। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था। यह दिन हमें संविधान के प्रति अपनी निष्ठा और कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि एक अधिवक्ता होने के नाते उनका मानना है कि संविधान के प्रति जागरूकता प्रत्येक नागरिक के लिए आवश्यक है। हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए। समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता, समानता एवं एकता की भावना को मजबूत करना हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने आगे कहा कि महासभा का उद्देश्य समाज को जोड़ना, शिक्षा को प्रोत्साहित करना, जरूरतमंदों की सहायता करना तथा सामाजिक एकता एवं सद्भाव को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के अंत में सभी पंकज महेश्वरी, अजय गंभीर, सतीश प्रजापति हीरा बंगारी,तरन्नुम जहां, अब्दुल सलीम,असलम अली,भास्कर त्यागी आकाश कुमार, आदि अधिवक्ताओं ने भारतीय संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।
संजय रुहेला एडवोकेट
महानगर अध्यक्ष
अखिल भारतीय रुहेला क्षत्रिय महासभा (रजि० भारत)
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं