
जयपुर।
- दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सम्यक की ओर से सामूहिक क्षमावाणी कार्यक्रम परम पूज्य आचार्य श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में राणा जी की नसिया, चूलगिरी में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। आचार्य श्री ससंघ वर्तमान में राणा जी की नसिया, चूलगिरी में विराजमान हैं। सम्यक ग्रुप के सभी सदस्य प्रातः 10 बजे राणा जी की नसिया पहुंचे और आचार्य श्री की आहार चर्या के दर्शन किए। इस दौरान ग्रुप के कुछ सदस्यों ने आचार्य श्री को आहार प्रदान कर पुण्यार्जन किया। ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. इन्द्र कुमार-स्नेह जैन एवं सचिव नवल-सुनीता जैन ने भी आचार्य श्री को आहार देकर पुण्यार्जन किया।
आहार चर्या के बाद सभी सदस्यों ने राणा जी की नसिया स्थित मंदिर और समीपस्थ शांतिनाथ भगवान के मंदिर में दर्शन किए। इसके पश्चात सभी सदस्य भट्टारक जी की नसिया पहुंचे, जहां जिन दर्शन कर भगवान की भावपूर्वक भक्ति की और पुण्यार्जन किया।
- सामूहिक वात्सल्य भोज में दिखी आत्मीयता
भट्टारक जी की नसिया स्थित भोजनशाला में ग्रुप के सदस्यों के लिए सामूहिक वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया। सभी सदस्यों ने आपसी प्रेम, सौहार्द और आत्मीयता के साथ वात्सल्य भोज में सहभागिता की।

एक-दूसरे से मांगी क्षमा, कहा मिच्छामि दुक्कड़म्
- कार्यक्रम के दौरान ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. इन्द्र कुमार जैन ने सभी सदस्यों से भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने अपने मन, वचन और कर्म से जाने-अनजाने हुई भूलों के लिए सभी से क्षमा याचना की।
इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों ने भी एक-दूसरे से क्षमा याचना करते हुए ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’ कहा। सामूहिक क्षमावाणी के माध्यम से सभी ने आपसी प्रेम, मैत्री, सौहार्द और धार्मिक भावना को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
- सचिव ने जताया आभार
कार्यक्रम के समापन पर ग्रुप के सचिव नवल जैन ने उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम में सभी की सहभागिता के लिए आभार जताते हुए भविष्य में भी धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में इसी प्रकार सहयोग और सहभागिता बनाए रखने का आग्रह किया
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
Andekhi khabar : सच के सिवा कुछ नहीं