Successful Resolution : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ की राष्ट्रीय लोक अदालत में 234214 मामलों का सफल निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रबन्धन अपर जिला जज/नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, हापुड़ श्री अवनीश कुमार राय की देखरेख में श्री सौरभ कुमार वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ द्वारा किया गया। इसी क्रम में अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों द्वारा 234214 वादों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में माननीय जिला जज महोदय अजय कुमार सिंह प्रथम द्वारा 06 वादों का निस्तारण किया गया। श्री पीय़ूष पाण्डेय, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, हापुड़ द्वारा 38 वादों का निस्तारण किया गया, जिनमें से 06 जोड़ों को सुखमय जीवन व्यतीत करने हेतु न्यायालय कक्ष से विदा किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, हापुड़ श्री गुरप्रीत सिंह बावा द्वारा 40 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 1,36,55,000/- रूपये का सेटलमेंट किया गया।

अपर जिला जज प्रथम, हापुड श्री हनी गोयल द्वारा 08 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु0 40,500/- रुपये का सैटलमेंट किया गया। अपर जिला जज विशेष पोक्सो अधिनियम, हापुड, श्री ज्ञानेन्द्र सिंह यादव द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया एवं 15,000/- रु० का सेटलमेंट किया गया। अपर जिला जज विशेष (एससी/एसटी)अधिनियम, श्री यज्ञेश चन्द्र पाण्डेय द्वारा 10 वादों का निस्तारण किया गया एवं मु0 2500/- रु0 का अर्थदण्ड वसूल किया गया। श्री अवनीश कुमार राय, अपर जिला जज (पोक्सो) एक्ट द्वितीय, हापुड द्वारा 160 वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज त्वरित न्यायालय प्रथम, मिताली गोविंद राव द्वारा 03 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 1500/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर जिला जज त्वरित न्यायालय द्वितीय, श्री विरेश चन्द्रा द्वारा 03 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 2000/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सौरभ कुमार वर्मा द्वारा 3131लघु आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 8500/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया एवं मु0 1,71,800 रु0 का सेटलमेंट किया गया। श्री असगर अली, सिविल जज (सी0डि0), द्वितीय, द्वारा 39 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु0 78,11,573/- रु0 की बाबत उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया। डा0 ब्रह्मपाल सिंह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, हापुड़ द्वारा कुल 408 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें रु0 11,490/- का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर सिविल जज (सी०डि) प्रथम, श्री आदित्य जायसवाल द्वारा 03 वादों का निस्तारण किया गया। श्री सुनील शेखर, सिविल जज (सी0डि0), एफ.टी.सी, द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया जिसमें 1,00,000/- रुपये का सेटलमेंट किया गया। सिविल जज (जू0डि0) प्रथम, हापुड़ सुश्री जाग्रति-प्रथम द्वारा 13 वादों का निस्तारण किया गया। सिविल जज (जू0डि0) द्वितीय, हापुड सुश्री प्रतिभा शुक्ला द्वारा 08 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें से मु0 8500/- रु का सेटलमेंट किया गया व मु0 3000/- रु0 का अर्थदण्ड वसूल किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, हापुड़ सुश्री साधना सिंह द्वारा 174 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 20,400/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, गढ़मुक्तेश्वर श्रीमति पारुल कुमारी द्वारा 127 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 4720/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अपर सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट गढ़मुक्तेश्वर श्री पंकज कुमार द्वितीय द्वारा 234 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें मु० 2300/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया एवं मु0 2,50,000/- रु0 का सैटलमेंट किया गया। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय धौलाना श्री दीपक गौतम द्वारा 32 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 300/- रु० का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (जू०डि०) त्वरित न्यायालय, द्वितीय सुश्री आभा द्वारा 67 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 10,00,000/- रु० का सेटलमेंट किया गया एवं 1660/- रु० का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज (जू०डि०) त्वरित न्यायालय, प्रथम श्रीमति शेली शरन द्वारा 5 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 1700/- रु० का अर्थदण्ड वसूल किया गया।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता