The Blessings of Elders : समाज सेवा शिविर : स्कूली छात्राओं ने वृद्धाश्रम में की साफ-सफाई, बुजुर्गों का आशीर्वाद

आश्रम परिसर में पहुँचते ही छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ साफ-सफाई का कार्य शुरू किया। देखते ही देखते बालिकाओं ने पूरे आश्रम परिसर को स्वच्छ और सुंदर बना दिया। इसके बाद छात्राओं ने अत्यंत आदर और संवेदनशीलता के साथ आश्रम के वृद्धजनों की सेवा की। बालिकाओं ने अपने हाथों से बुजुर्गों को गरमा-गरम हलवा, चना, मिठाई और ताजे फलों का वितरण किया। छात्राओं से मिले इस अपनत्व और सम्मान से भावुक होकर बुजुर्गों ने उन्हें सहर्ष दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
वृद्धाश्रम आकर देश की भावी पीढ़ी (छात्राएं) बेहद प्रसन्न और उत्साहित नजर आईं।

बालिकाओं ने आश्रम परिसर की स्वच्छता, उनके रहने-खाने की उत्तम व्यवस्था और बुजुर्गों के लिए किए गए मनोरंजन के साधनों की जमकर प्रशंसा की। छात्राओं का कहना था कि यहाँ आकर उन्हें बुजुर्गों के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का अहसास हुआ है। इस पावन अवसर पर आनन्दधाम वृद्धाश्रम के अध्यक्ष अनिल कुमार गोयल ने बालिकाओं का स्वागत किया।
उन्होंने संस्था के सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि इस आश्रम में समाज के असहाय, अत्यंत गरीब और आश्रयहीन वृद्धजनों के लिए निशुल्क रहने (आवास), शुद्ध भोजन, वस्त्र तथा संपूर्ण चिकित्सा व दवाइयों की व्यवस्था की जाती है, ताकि वे अपने जीवन के अंतिम पड़ाव को सम्मान और गरिमा के साथ जी सकें।
इस प्रेरणादायी समाज सेवा शिविर के दौरान विद्यालय की व्याख्याता श्रीमती मंजुलता सहित भगवती, खुशबू, सुमरन, कविता, सोनम, पलक, महक, योगिता, छवि कुमारी, खुशी और दीपक सहित कई गणमान्य लोग एवं संस्था के सेवादार मुख्य रूप से मौजूद रहे।
News Editor- (Jyoti Parjapati)
सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।
YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q
YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/
Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c
अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।
आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता