Tour/Inspection : पुलिस अधीक्षक महाकुम्भ के द्वारा नागवासुकी मंदिर व मंकामेश्वर मंदिर सहित अन्य सभी शिव मंदिरों का भ्रमण/निरीक्षण ?

महाशिवरात्रि स्नान पर्व के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महाकुम्भ के द्वारा नागवासुकी मंदिर व मंकामेश्वर मंदिर सहित अन्य सभी शिव मंदिरों का भ्रमण/निरीक्षण
- एडीजी जोन, डीआईजी कुंभ व एसएसपी कुंभ मेला ने नागवासुकी मंदिर और मंकामेश्वर मंदिर सहित अन्य सभी शिव मंदिरों का भ्रमण किया तथा महाशिवरात्रि स्नान पर्व की सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया साथ ही मंदिर प्रशासन से मुलाकात कर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई और स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये।
महाशिवरात्रि स्नान पर्व के लिए पुलिस टीम को ब्रीफ किया गया एवं आवश्यक बिंदुओं पर निम्न दिशा-निर्देश दिए गये :-
1- स्नान/दर्शन के दौरान प्रत्येक शिव मंदिरों व स्नान घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती।
2- मदद केंद्र और चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता।
3- संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन व सुरक्षित स्नान की व्यवस्था।
4- किसी भी आपात स्थिति के लिए आपदा प्रबंधन टीमों की तत्परता।
5- यातायात नियमों का पालन
महाशिवरात्रि स्नान पर्व के दौरान यातायात प्रबंधन के लिए निम्नलिखित नियम लागू किए गए :-
1. वाहन डायवर्जन: भारी और व्यावसायिक वाहनों का मंदिर एवं संगम क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित।
2. एकतरफा यातायात व्यवस्था: श्रद्धालुओं के सुचारू आवागमन के लिए निर्दिष्ट मार्गों का पालन।
3. समुचित पार्किंग प्रबंधन: मुख्य स्नान क्षेत्र के निकटतम पार्किंग स्थल निर्धारित।
4. आपातकालीन मार्ग: एंबुलेंस और सुरक्षा वाहनों के लिए अलग लेन।
5. श्रद्धालुओ/स्नानार्थियों की जागरूकता :- पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी एवं निर्धारित स्नान घाटों पर स्नान व निकटतम शिव मंदिरों पर दर्शन पूजन के लिए प्रेरित करना |
- वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा, समन्वय और जनसहयोग पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया जिससे महाशिवरात्रि स्नान पर्व शांतिपूर्ण व सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न हो सके ।
हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड कर
follow us on :-
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home