Assets frozen : ऑपरेशन दिव्य प्रहार-2.0: झालावाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹2.48 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्तियां फ्रीज ?

Assets frozen : ऑपरेशन दिव्य प्रहार-2.0: झालावाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹2.48 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्तियां फ्रीज

Assets frozen : ऑपरेशन दिव्य प्रहार-2.0: झालावाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹2.48 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्तियां फ्रीज
Assets frozen : ऑपरेशन दिव्य प्रहार-2.0: झालावाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹2.48 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्तियां फ्रीज

झालावाड़। प्रदेशभर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झालावाड़ पुलिस ने ऑपरेशन दिव्य प्रहार-2.0 में बड़ी सफलता हासिल करते हुए करोड़ों रुपये की अवैध संपत्तियों को स्थायी रूप से फ्रीज करा दिया है। इस कार्रवाई को नशा माफियाओं के आर्थिक नेटवर्क पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य केवल गिरफ्तारी नहीं बल्कि उनके अवैध आर्थिक ढांचे को पूरी तरह समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन दिव्य प्रहार-1 की सफलता के बाद शुरू किए गए दूसरे चरण में अवैध संपत्तियों की पहचान कर उन्हें कानूनी प्रक्रिया के तहत फ्रीज किया जा रहा है। इस कार्रवाई के तहत नरेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह और गोपाल सिंह सहित अन्य आरोपियों की संपत्तियों का गहन सत्यापन किया गया।

Assets frozen : ऑपरेशन दिव्य प्रहार-2.0: झालावाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹2.48 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्तियां फ्रीज
Assets frozen : ऑपरेशन दिव्य प्रहार-2.0: झालावाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹2.48 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्तियां फ्रीज

जांच में सामने आया कि इन तस्करों के पास से बड़ी मात्रा में एमडीएमए, अफीम, रासायनिक पदार्थ और अन्य नशीले पदार्थ बरामद हुए थे, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी गई थी।
राजस्व विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहयोग से की गई जांच के बाद एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत कुल ₹2.48 करोड़ से अधिक मूल्य की 3 मकान, कृषि भूमि, 2 दोपहिया वाहन और 1 चौपहिया वाहन को स्थायी रूप से फ्रीज करने के आदेश जारी किए गए हैं। अब आरोपी इन संपत्तियों का न तो उपयोग कर सकेंगे और न ही उनका किसी प्रकार का हस्तांतरण कर पाएंगे।
पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से नशा माफियाओं को कड़ा संदेश गया है कि अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रह सकती। पुलिस ने आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

आवश्यकता :- विशेष सूचना
(प्रदेश प्रभारी)
(मंडल प्रभारी)
(जिला ब्यूरो प्रमुख)
(जिला संवाददाता)
(जिला क्राइम रिपोर्टर)
(जिला मीडिया प्रभारी जिला)
(विज्ञापन प्रतिनिधि)
(तहसील ब्यूरो)
(प्रमुख तहसील संवाददाता

Check Also

Ashish Sood : सीएजी ऑडिट का आदेश बिजली क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम: आशीष सूद

Ashish Sood : सीएजी ऑडिट का आदेश बिजली क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम: आशीष सूद ?

Ashish Sood : सीएजी ऑडिट का आदेश बिजली क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही की दिशा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *