Emphasis on accountability : सफदरजंग अस्पताल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर ?

Emphasis on accountability : सफदरजंग अस्पताल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर ?
Emphasis on accountability : सफदरजंग अस्पताल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर ?
सीवीसी निदेशक पीके मोहंती ने निवारक सतर्कता को संस्थागत व्यवस्था का हिस्सा बनाने पर दिया जोर
  • नई दिल्ली। वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) एवं सफदरजंग अस्पताल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निदेशक पीके मोहंती मुख्य अतिथि और आयोग के उप सचिव शैंकी रस्तोगी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित सप्ताह की थीम ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ रही।
  • इस दौरान अस्पताल में ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर हुई। ओपीडी भवन में नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर मरीजों और आम लोगों को भ्रष्टाचार रोकने तथा नैतिक आचरण के प्रति जागरूक किया।
Emphasis on accountability : सफदरजंग अस्पताल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर ?
Emphasis on accountability : सफदरजंग अस्पताल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर ?

इसके अलावा नारा लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

  • 27 अक्टूबर को जन शिकायत निवारण समिति की ओर से शिविर लगाया गया, जहां लोगों की शिकायतें सुनी गईं और उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई की गई।
    समापन समारोह में पीके मोहंती ने संस्थागत जवाबदेही, पारदर्शिता और सुशासन के लिए निवारक सतर्कता को महत्वपूर्ण बताया। वहीं, शैंकी रस्तोगी ने सरकारी खरीद प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, नियमों के पालन और आंतरिक नियंत्रण व्यवस्था की आवश्यकता समझाई।
  • अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता रानी शर्मा ने कहा कि सतर्कता केवल वार्षिक आयोजन तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे रोजमर्रा की कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाना जरूरी है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारु बंबा ने आयोजन में सहयोग देने वाले विभागों और कर्मचारियों की सराहना की। कार्यक्रम का समन्वय सतर्कता अधिकारी डॉ. ऋचा कपूर ने किया।

News Editor- (Jyoti Parjapati)

सभी समाचार देखें सिर्फ अनदेखी खबर सबसे पहले सच के सिवा कुछ नहीं ब्यूरो रिपोर्टर :- अनदेखी खबर ।

YouTube Official Channel Link:
https://youtube.com/@atozcrimenews?si=_4uXQacRQ9FrwN7q

YouTube Official Channel Link:
https://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews

Facebook Official Page Link:
https://www.facebook.com/share/1AaUFqCbZ4/

Whatsapp Group Join Link:
https://chat.whatsapp.com/KuOsD1zOkG94Qn5T7Tus5E?mode=r_c

अनदेखी खबर न्यूज़ पेपर भारत का सर्वश्रेष्ठ पेपर और चैनल है न्यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। अनदेखी खबर न्यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए हमारे चैनल को Subscribe, like, share करे।

Check Also

The department remains silent : देवमई के शिवधाम पॉली क्लीनिक पर अवैध इलाज के आरोप, वायरल वीडियो के बावजूद स्वास्थ्य विभाग मौन

The department remains silent : देवमई के शिवधाम पॉली क्लीनिक पर अवैध इलाज के आरोप, वायरल वीडियो के बावजूद स्वास्थ्य विभाग मौन ?

देवमई के ‘शिवधाम पॉली क्लीनिक’ पर स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी के आरोप! वायरल वीडियो ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *