Most popular : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हैं ?

Most popular : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हैं

Most popular : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हैं
Most popular : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने हैं

नई दिल्ली:-

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में उभरे हैं. ये लिस्ट जारी की बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट ने. मॉर्निंग कंसल्ट की ओर से जारी जुलाई 2025 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी को 75 फीसदी लोगों की अप्रूवल रेटिंग मिली है. बताया जा रहा है कि इस सर्वे को 4 से 10 जुलाई के बीच किया गया. इस सर्वे में 20 से ज्यादा देशों के नेताओं को शामिल किया गया है.

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने किया पोस्ट

  • पीएम मोदी के सबसे लोकप्रिय नेता चुने जाने को लेकर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट भी किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि एक अरब से ज़्यादा भारतीयों के प्रिय और दुनिया भर में लाखों लोगों के सम्मान के पात्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर मॉर्निंग कंसल्ट ग्लोबल लीडर अप्रूवल ट्रैकर में शीर्ष पर हैं. दुनिया भर में सर्वोच्च रेटिंग वाले और सबसे विश्वसनीय नेता.मज़बूत नेतृत्व. वैश्विक सम्मान. भारत सुरक्षित हाथों में है.

ट्रंप और मेलोनी भी पीएम मोदी से पीछे 

  • इस सर्वे के अनुसार लोकप्रियता के मामले में डोनाल्ड ट्रंप और मेलोनी जैसे नेता भी पीएम मोदी से पीछे हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग हैं. उन्हें 59 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है. तीसरे नंबर पर अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई हैं. उन्हें 57 फीसदी वोट मिले हैं. इनके बाद कनाडा के मार्क कार्नी को 56 फीसदी और ऑस्ट्रेलिया के एंथनी अल्बनीज को 54 फीसदी वोट मिले हैं. जबकि डोनाल्ड ट्रंप को अप्रूवल रेटिंग में 44 फीसदी वोट मिले हैं. वहीं इटली की जॉर्जिया मेलोनी को 40 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है.

हमारे आदर वेबसाइट जैसे युटुब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, इत्यादि लिंक पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। लाइक, शेयर, सब्सक्राइब, करना करना ना भूले और अगर आपको लगता है कुछ एडवाइस देना चाहे तो वह भी सेंड करें।
follow us on
http://www.youtube.com/@AndekhiKhabarNews
https://www.facebook.com/profile.php?id=61562253072823
https://www.instagram.com/sa_chinkumar1185/
https://andekhikhabar.com/
https://x.com/home

News Editor- (Jyoti Parjapati)

Check Also

The curtain will rise : वेब सीरीज 'स्नो ब्राइड' में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

The curtain will rise : वेब सीरीज ‘स्नो ब्राइड’ में रहस्य सुलझाती नजर आएंगी भूमिका गुरुंग, यति की कहानी के राज से उठेगा पर्दा ?

मुंबई । टीवी शो ‘निमकी मुखिया’ और ‘निमकी विधायक’ में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *